सोशल साइट के मामलें में सिब्बल और काजटू एक स्वर में
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
सोशल नेटवर्किंग साइट के मुद्दे पर टेलीकॉम मंत्री कपिल सिब्बल को अब प्रेस काउन्सिल का साथ भी मिल गया है। काउन्सिल के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू ने इन बेवसाइटों पर आपत्तिजनक सामग्रियों को हटाने की वकालत की है, क्योंकि इससे धार्मिक घृणा और आरगजकता फैल सकती है।
काटजू ने एक वक्तव्य में कहा कि कुछ तस्वीरों और सामग्रियों में खास समुदायों के धार्मिक प्रतीकों को बेहद आपत्तिजनक और अश्लील ढंग से दिखाया गया। उन्होंने कहा कि इन सामग्रियों से धार्मिक घृणा फैल सकती है और इसके अनैच्छिक परिणाम हो सकते हैं।
इंटरनेट पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सिब्बल के बयान से उपजे विवाद के आलोक में काटजू की यह टिप्पणी आई है। प्रेस काउन्सिल प्रमुख ने कहा कि विवाद के बाद उन्होंने इंटरनेट की सामग्रियों को ध्यानपूर्वक देखा और उन्हें कुछ बेहद आपत्तिजनक सामाग्रियां मिलीं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


