जल्द आ रहा है ‘श्रीएस7’ न्यूज़ चैनल

shri-s7-news.jpg

आरिफ खान मंसूरी

समाचार4मीडिया.कॉम

 यूपी में चुनाव को मद्देनज़र रख मीडिया इंडस्ट्री में कई नये प्लेयर अपनी एंट्री मार रहे हैं। इन्ही में शामिल है – ‘श्री मीडिया वेंचर प्राइवेट लिमिटेड’। यह ग्रुप अपना न्यूज़ चैनल ‘श्रीएस7 न्यूज़’ जल्द ही लॉन्च करने वाला है। इस चैनल का मुख्य फोकस शुरुआत में यूपी चुनाव होंगे। इसके साथ ही यह बाकी प्रदेशों में भी अपना विस्तार करने वाला है। इस बारे में, प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई तो प्रबंधन अभी इस बारे में किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। अभी चैनल की टीम का गठन किया जा रहा है। यूपी के लगभग सभी एरिया में रिपोटरों की नियुक्ति की जा रही है।
 
चैनल को हेड करने की जिम्मेदारी, सचिद्धानंद द्विवेदी को सौंपी गई है। सच्चिद्धानंद द्विवेदी इससे पहले ‘जनसंदेश न्यूज़’ चैनल के साथ बतौर असाइनमेंट हेड जुड़े हुए थे। इसके बाद, ये ‘जर्नलिस्ट टुडे मैगजीन’ के एडिटर बन गये। करीब एक दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय, द्विवेदी ने ‘इंडिया न्यूज़’ सहित कई मीडिया घरानों में वरिष्ठ पदों पर काम किया है। इनके अलावा, अजय झा को संस्थान में इनपुट हेड बनाया गया है। अजय झा भी इससे पहले ‘जनसंदेश न्यूज़’ चैनल में कार्यरत थे।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 

4.77778
Average: 4.8
Your rating: None