श्री अधिकारी ब्रदर्स का म्यूजिक और कॉमेडी चैनल ‘मस्ती’ लॉन्च

markand adhikari.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

श्री अधिकारी ब्रदर्स लिमिटेड ने अधिकारिक तौर पर 6 जुलाई को म्यूजिक और कॉमेडी चैनल ‘मस्ती’ की शुरूआत की। चैनल बॉलीबुड म्यूजिक के साथ राजू श्रीवास्तव, सुनील पाल, सुरेश मेनन, शैलेश लोढ़ा और किकी शारदा की कॉमेडी का प्रसारण करेगा। 
 
24 घंटे प्रसारित होने वाले चैनल में 75 प्रतिशत म्यूजिक और बाकी 25 प्रतिशत कॉमेडी दिखाया जायेगा।
 
सब ग्रुप के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मार्कंड अधिकारी का विश्वास है कि कॉमेडी कंटेंट चैनल को प्रतिस्पर्धी माहौल में मदद करेगा। “हम लोग अपने चैनल के लिए बड़ा बाजार देख रहे हैं। म्यूजिक चैनल के लिए जगह है और मेरा विश्वास है कि सिर्फ संगीत और प्रोमोज से दर्शक ऊब जायेंगे। इसलिए हमने चैनल में म्यूजिक के साथ कॉमेडी का तड़का लगाया है।”
 
‘सब’ ने हाल ही में क्षेत्रीय मनोरंजन चैनलों के लिए फंड जुटाया था। दिसंबर में, कंपनी ने कहा था कि इस कार्य के लिए 1 अरब रुपये जुटायेगी।
 
‘मस्ती’ चैनल में निवेश पर अधिकारी ने कहा, “इस चैनल के लिए 75 करोड़ रुपये से 1 अरब रुपये की योजना है।” लेकिन उन्होंने इस पर विस्तार से चर्चा करने से मना कर दिया।
 
अधिकारी ने कहा, अभी हमारा ध्यान चैनल के वितरण, मार्केटिंग और कंटेंट पर है। “चैनल के लिए हमने लगभग सभी मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स के साथ समझौता किया है। हम लोग 90 प्रतिशत से अधिक जगहों पर उपस्थित हैं। जैसा कि चैनल का आज अधिकारिक रूप से उद्घघाटन किया गया है, हम लोग कंटेंट पर उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। हम लोग चैनल की मार्केटिंग कैंपेन भी कर रहे हैं। इसके अलावा हम लोग 15 चैनलों पर विज्ञापन दे रहे हैं और दस शहरों में आउटडोर्स की बुकिंग की है।” 
 
कंपनी चैनल के वितरण का कार्य खुद देख रही है, जबकि, राज नायक की कंपनी ‘ऐडम वेंचर्स’  चैनल के विज्ञापन सेल्स का प्रबंधन देख रही है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

1
Average: 1
Your rating: None