शाज़ी जमां दोबारा बने बीईए के अध्यक्ष

shazi-zaman.gif

कल हुई बीईए की सालाना बैठक के बाद एसोसिएसन के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। सभी पदाधिकारी दोबारा उन्हीं जिम्मेदारी के साथ हैं जो उन्हें पहले मिली थी। इस क्रम में स्टार न्यूज के एडिटर शाज़ी जमां को प्रेसीडेंट, अर्नव गोस्वामी और पंकज पचौरी को वाइस प्रेसीडेंट, एन के सिंह को जनरल सेक्रेट्री और सुधीर चौधरी को ट्रेजरर चुना गया है। इसके अलावा कमर वाहिद नकवी, आशुतोष, अजीत अंजुम, सतीश के सिंह, विनोद कापड़ी और विनय तिवारी को कमेटी मेंबर चुना गया है।

गौरतलब है कि इलेक्ट्रानिक मीडिया को दर्शकों के प्रति और ईमानदार बनाने के लिए बीईए खुद का नियामन करने वाली एक बॉडी है। बैठक में टाइम्स नाउ के ऊपर कोर्ट द्वारा लगाए गए 100 करोड़ के जुर्माने पर भी चर्चा की गई। बैठक में यह घोषणा भी की गई कि अगले महीने के दूसरे सप्ताह में एक इंटरनेशनल मीडिया सेमिनार भी कराया जाएगा. बैठक के दौरान ट्रेजरर सुधीर चौधरी ने अकाउंट डीटेल दीं, जिसे जनरल बॉडी ने पास कर दिया। धन्यवाद ज्ञापन आज तक के एडिटर इन चीफ कमर वाहिद नकवी ने दिया।

 

0
No votes yet
Your rating: None