शकील शम्सी बने इंकलाब के नॉर्थ हेड

shakil-shamsi.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
सहारा उर्दू चैनल के सीनियर प्रोड्यूसर शकील शम्सी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और वे जागरण समूह के उर्दू अखबार इंकलाब से जुड़ने जा रहे हैं। समाचार4मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वे एक अप्रैल से बतौर नॉर्थ रीजन हेड ज्वाइन करेंगे। उन्होंने सहारा प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
 
अपने पत्रकारिता कॅरियर के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि मैंने 1983 में दूरदर्शन ज्वाइन किया और 21 साल तक दूरदर्शन के सेवा करते हुए 2004 में वालियंटरी रिटायरमेंट लिया। एक साल के गैप के बाद 2005 में लोकसभा टीवी पहुंचे जहां वे दो साल तक जुड़े रहे। लोकसभा के बाद सहारा में चार साल तक काम किया।
 
अपने नये प्रोजेक्ट के बारे में शकील शम्सी ने बताया कि जो भी नई योजनाएं चल रही हैं वो प्रबंधन के स्तर पर चल रही हैं, इसलिए इस संबंध में मेरे स्तर पर अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
 
0
No votes yet
Your rating: None