राजेन्द्र माथुर के जन्मदिन पर गोष्ठी का आयोजन आज

rajendra-mathur-.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
वरिष्ठ पत्रकार संपादक और प्रखर साहित्य‍कार राजेन्द्र माथुर की स्मृति में उनकी 75वीं वर्षगांठ 7 अगस्त को मनाई जा रही है। इस मौके पर राजेन्द्र  माथुर समिति तथा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने एक विचार गोष्ठी का आयो‍जन किया है. गोष्ठी का विषय- 21वीं सदी में पत्रकारिता तथा भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि रखा गया हैं। कार्यक्रम में आने वाले प्रमुख वक्ता‍ओं में केन्द्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री जयराम रमेश, पूर्व केन्द्रींय मंत्री व सांसद मणिशंकर अय्यर, ललित कला अकादमी के अध्यक्ष अशोक वाजपेयी तथा दूरदर्शन की महानिदेशक अरूणा शर्मा होंगी।
इस दौरान राजेन्द्र माथुर के लेखों के संग्रह 'रामनाम से प्रजातंत्र तक' का लोकापर्ण किया जाएगा. जिसका प्रकाशन सामयिक प्रकाशक ने किया है। स्वत. माथुर के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। यह समारोह भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद, आजाद भवन, इन्द्राप्रस्थ एस्टे्ट, आईटीओ, नई दिल्ली  में सांय 5 बजे आयोजित किया जा रहा है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None