संजय ब्रागटा सहारा से गए
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
आखिरकार संजय ब्रागटा को सहारा से जाना ही पड़ा। संजीव श्रीवास्तव के सहारा से जाने के बाद ही इस बात की आशंका जोर पकड़ रही थी कि जल्द ही संजय ब्रागटा को सहारा से जाना पड़ेगा और आज आखिर संजय ब्रागटा से सहारा प्रबंधन ने इस्तीफा ले लिया। हालांकि जब हमने संजय ब्रागटा से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि मैंने अपनी ओर से अभी इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन सहाराकर्मियों के मुताबिक उनसे इस्तीफा ले लिया गया है।
संजय ब्रागटा आज तक से पुण्य प्रसून वाजपेयी के साथ सहारा आए थे। कुछ समय बाद पुण्य प्रसून वाजपेयी की टीम तो सहारा से चली गई, लेकिन संजय ब्रागटा बने रहे और चैनल हेड भी बन गए। हालांकि पुण्य प्रसून वाजपेयी ने जब सहारा से इस्तीफा दिया तो उनके साथ जुड़े लोगों ने भी तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया था, इनमें संजय ब्रागटा भी थे, लेकिन वे फिर से सहारा वापस आ गए। और इस बार उनकी स्थिति ज्यादा मजबूत हो गई। लेकिन दिन बदले और सुमित राय के बाद जब उपेंद्र राय सहारा आए तो ब्रागटा की पकड़ कमजोर कमजोर हो गई, क्योंकि उपेंद्र राय ब्रागटा की जगह रजनीकांत को रखना चाह रहे थे। लेकिन संजय ब्रागटा संजीव श्रीवास्तव के बीबीसी के दिनों के सहयोही थे इसलिए बचे रहे और जब संजीव श्रीवास्तव बीबीसी से विदा हुए तो संजय ब्रागटा को साइडलाइन किया जाना लाजिमी था।
इस बारे में जब हमने संजय ब्रागटा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है, और इस बारे में जो भी कहा जा रहा है वह बेबुनियाद है हो सकता है कि आगे कुछ ऐसा हो, लेकिन अभी तो फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं है। लेकिन जब हमने अन्य सहारा कर्मियों से बात की तो उनका कहना था कि आज दोपहर ही संजय ब्रागटा से प्रबंधन ने इस्तीफा ले लिया है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:

