संजय ब्राग्टा बने इंडिया टीवी के एग्जीक्यूटिव एडिटर

 

वरिष्ठ पत्रकार संजय ब्राग्टा इंडिया टीवी के एग्जीक्यूटिव एडिटर बन गए हैं। गौरतलब है कि सहारा में हुए बड़े फेरबदलव के बाद संजय ब्राग्टा ने वहां से इस्तीफा दे दिया था। इस बीच उनके सीवीबी से भी जुड़ने की खबरें आई थीं, लेकिन वहां पर वे बतौर एक्सपर्ट शामिल हुए थे. इंडिया टीवी प्रबंधन ने हमसे बात करते हुए उनकी नियुक्ति की पुष्टि की। संजय ब्राग्टा तकरीबन 20 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं।
 

संजय ब्रागटा आज तक से पुण्य प्रसून वाजपेयी के साथ सहारा आए थे। कुछ समय बाद पुण्य प्रसून वाजपेयी की टीम तो सहारा से चली गई, लेकिन संजय ब्रागटा बने रहे और चैनल हेड भी बन गए। हालांकि पुण्य प्रसून वाजपेयी ने जब सहारा से इस्तीफा दिया तो उनके साथ जुड़े लोगों ने भी तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया था, इनमें संजय ब्रागटा भी थे, लेकिन वे फिर से सहारा वापस आ गए। और इस बार उनकी स्थिति ज्यादा मजबूत हो गई। लेकिन दिन बदले और सुमित राय के बाद जब उपेंद्र राय सहारा आए तो ब्रागटा की पकड़ कमजोर कमजोर हो गई, क्योंकि उपेंद्र राय ब्रागटा की जगह रजनीकांत को रखना चाह रहे थे। लेकिन संजय ब्रागटा संजीव श्रीवास्तव के बीबीसी के दिनों के सहयोही थे इसलिए बचे रहे और जब संजीव श्रीवास्तव बीबीसी से विदा हुए तो संजय ब्रागटा ने भी कुछ दिनों बाद इस्तीफा दे दिया था।

0
No votes yet
Your rating: None