संजय पांडे बने भास्कर नेशनल एडिशन के संपादक

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

दैनिक भास्कर जालंधर के कार्यकारी संपादक संपादक संजय पांडे को भास्कर नेशनल एडिशन, दिल्ली का संपादक बनाया जा रहा है। पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय संजय पांडे शुरुआत से ही भास्कर के साथ जुड़े रहे। मूलरूप से सतना के रहने वाले संजय पांडे की शिक्षा-दीक्षा इंदौर से हुई। जहां महू के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उन्होंने एम और एमफिल किया। बाद में जूनियर रिसर्च फेलो के रूप में बाबा साहब अंबेडकर इंस्टीट्यूट आ गए और यहीं से पीएचडी पूरी की। पीएचडी के बाद यहीं पर अध्यापन भी शुरू किया, लेकिन पत्रकारिता की चाहत के चलते भास्कर आ गए।
 
समाचार4मीडिया से बात करते हुए संजय पांडे ने बताया कि मैं भास्कर में ऐसा पहला व्यक्ति हूं, जो सब एडिटर से अपनी यात्रा शुरू कर संपादक तक पहुंचा। जयपुर, भोपाल और चंडीगढ में कई जिम्मेदारियां संभालने के बाद अब प्रबंधन ने मुझे नेशनल दिल्ली एडिशन की जिम्मेदारी दी है। उम्मीद है कि मैं 29 अप्रेल से यह जिम्मेदारी संभाल लूंगा। संजय पांडे जी भास्कर के एमडी सुधीर अग्रवाल को रिपोर्ट करेंगे।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

2
Average: 2
Your rating: None

टिप्पणी

संजय जी जालंधर से दिल्ली बधाई

संजय जी जालंधर से दिल्ली बधाई हो.............

संजय जी को हमारी ओर से बहुत

संजय जी को हमारी ओर से बहुत बहुत बधाईयां..............