सलमान खान ‘हिस्ट्री इंडिया’ के लॉन्च पर निर्णायक भूमिका में

salman-khan.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

‘एईटीएन18’ (ए+ई नेटवर्क और टीवी18 का संयुक्त उपक्रम) ने अपने वास्तविक तथ्यात्मक एंटरटेनमेंट चैनल, ‘हिस्ट्री’ के लिए सलमान खान के साथ गठजोड़ किया है। सलमान खान के साथ सहयोग के बारे में समूह का कहना है कि हिस्ट्री ने एक ऐसे अभिनेता के साथ सहयोग किया है जिसकी लोकप्रियता हर उम्र और लिंग के लोगों में है और वे ‘हिस्ट्री’ में एक निर्णायक भूमिका निभायेंगे जिससे भारत के लोगों का इतिहास के बारे में मौजूदा धारणाओं को बदलने में मदद मिलेगी।
 
सलमान खान के साथ सहयोग पर, ‘एईटीएन18’ (ए+ ई नेटवर्क और टीवी18 का संयुक्त उपक्रम) के प्रेसिडेंट, अजय चाको ने कहा, “सलमान का व्यक्तित्व, ‘हिस्ट्री’ के ब्रांड पर पूरी तरह से फिट बैठता है। वह स्टाइलिश, ट्रेंडी (फैशनेबल), प्रतिभाशाली, मजाकिया है और उसकी लोकप्रियता हर आयु समूह के लोगों में है जो ब्रांड के लिए पूरी तरह से फिट बैठता है। हिस्ट्री (इतिहास) हमेशा से अतीत के साथ संबद्ध किया गया है, लेकिन नए ‘हिस्ट्री’ चैनल के साथ हम लोगों की धारणाओं को बदलने की आशा करते हैं। चैनल समकालीन है; यह एक्शन और रोमांच पर आधारित है। यह लोगों के द्वारा प्रत्येक दिन इतिहास बनाने के बारे में है और हम सलामन खान के साथ इस अनोखी और रोमांचक भागीदारी के साथ हम इस क्षेत्र को भारत में भी उसी तरह से लोकप्रिय बनाना चाहते हैं जैसे कि यह विदेशों में है।”
 
‘हिस्ट्री’ के साथ इस सहयोग पर सलमान खान ने कहा, “भारत का टीवी दर्शक आज विकसित हो गया है। दर्शक अपने दैनिक मनोरंजन कार्यक्रमों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के मिश्रण की बहुत ज्यादा मांग कर रहे हैं। ‘हिस्ट्री’ चैनल अपने अप्रत्याशित कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों की इस मांग को पूरा करने में सक्षम होगा।”
 
‘हिस्ट्री’ चैनल तथ्यात्मक मनोरंजन के क्षेत्र में निर्विवाद नेता है और इसके नॉन-फिक्शन सीरिज और स्पेशल ईवेंट कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों को काफी महत्वपूर्ण जानकारियां और मनोरंजन होता है। इसके लिए, ‘हिस्ट्री’ को कई बार विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है। विश्व भर में ‘हिस्ट्री’ चैनल ने वास्तविक तथ्यात्मक एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में अपने कंटेंट, नयनाभिराम दृश्यों, मनोरम कहानियों के माध्यम से इसे पुनर्भाषित किया है।
 
गौरतलब है कि चैनल को भारत में, ‘टीवी18’ और ‘ए+ई नेटवर्क’ के संयुक्त उपक्रम के द्वारा लॉन्च किया गया है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None