सहारा समय अब नये कलेवर और तेवर में
शिशिर शुक्ला
समाचार4मीडिया.कॉम
सहारा मीडिया प्राइवेट लि. का न्यूज चैनल सहारा समय जल्द ही अपने नये लुक के साथ नजर आयेगा। समाचार4मीडिया से बात करते हुये सहारा मीडिया प्राइवेट लि. के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चैनल के लुक और कंटेंट में कई बदलाव किए जा रहे हैं। प्रोमो और ग्राफिक्स में कई बदलाव किए जा रहे हैं। यह सब अगले एक सप्ताह में दर्शकों के सामने होगा। कई नये एंकर और कई नये प्रोग्राम भी चैनल पर शुरू होने जा रहे हैं।
प्रबंधन के मुताबिक स्वतंत्र मिश्रा और मनोज मनु के निर्देशन में यह बदलाव किए जा रहे हैं। इस समय सहारा एनसीआर, सहारा छत्तीसगढ़ , सहारा यूपी उत्तरांखड, आलमी सहारा, समय नेशनल , सहारा समय बिहार झारखंड सहित राष्ट्रीय सहारा, सहारा टाइम , रोजनामा सहारा, आलमी सहारा और बजमे सहारा इस ग्रुप के मीडिया वेंचर हैं।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:



टिप्पणी
comen..
achchhe jankare hai