सहारा वन मीडिया एंड इंटरटेनमेंट के सीईओ अविनाश कौल का इस्तीफा
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
सहारा वन मीडिया के सीईओ अविनाश कौल ने कल संस्थान से इस्तीफा दे दिया है, फरवरी में ही उन्होंने एनडीटीवी मीडिया से सहारा वन ज्वाइन किया था। वो यहां पर सहारा वन के तीन चैनल सहारा वन, फिल्मी और फिरंगी देख रहे थे। इस खबर की पुष्टि सहारा वन मीडिया के अधिकारिक सूत्रों ने की है।
अविनाश कौल सहारा वन से पहले एनडीटीवी मीडिया के साथ बतौर एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट जुड़े हुए थे। वे एनडीटीवी मीडिया के लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे, और वहां पर करीब साढ़े सात साल तक काम किया। एनडीटीवी मीडिया में वे फाइनांस, मार्केटिंग, बिजनेस डवलपमेंट, बिजनेस प्लानिंग और सभी प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा रहे थे। इन्होंने अपने 12 साल के कॅरियर में स्टार इंडिया के साथ भी एक साल तक काम किया, जहां ये स्टार इंडिया के चैनलों के स्ट्रेटजिक प्लानिंग डिविजन को देखते थे। साथ ही इन्होंने डिस्कवरी कम्यूनिकेशन और माइंडशेयर के साथ भी काम किया है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


