बिहार चुनाव को लेकर सहारा मीडिया ने अलग टीम बनाई
समाचार4मीडिया.कॉम
बिहार में चुनाव को लेकर लगभग सभी चैनलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सहारा समय ने एक आन्तरिक बैठक बुलाई। बैठक में बिहार चुनाव की जिम्मेदारी विभाकर को देने का निश्चय किया गया । बिहार चुनाव को कवर करने में कोई असावधानी न हो जिसके लिये विभाकर के साथ मंयक मिश्रा, रजनीकांत आदि को भी पूरी मुश्तैदी से तैयार रहने को कहा गया है।
समाचार4मीडिया ने जब बिहार चुनाव को लेकर विभाकर से बात की तो उन्होंने ऐसी किसी टीम के गठन से इंकार किया लेकिन प्रबंधन के सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक सहारा में बिहार चुनाव को लेकर ऐसी टीम बनाई जा रही हैं। उधर स्वतंत्र मिश्रा के बारे में खबरें आ रही है कि वे प्रबंधन की अनदेखी से नाराज होकर लखनऊ चले गये हैं। वे सहारा के पुराने साथी हैं। सूत्रों के अनुसार मीडिया सहित सहारा की कई जिम्मेदारियां संभालने वाले स्वतंत्र मिश्रा का मान मनौवल जल्द ही किया जायेगा।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


