सहारा मीडिया का विस्तार नेशनल से इंटरनेशनल तक :- उपेंद्र राय
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
सहारा मीडिया का विस्तार का क्रम जारी रहेगा और इसकी झलक रीजनल, नेशनल और इंटरनेशनल सभी स्तरों पर देखने को मिलेगी। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही माध्यमों में यह बदलाव बहुत जल्द नजर आएगा। इस अभियान के तहत बहुत जल्द ही सहारा मीडिया एक राष्ट्रीय ऊर्दू चैनल, लंदन से एक ऊर्दू अखबार और राष्ट्रीय सहारा के कई नये संस्करणों के साथ ही इसका राष्ट्रीय संस्करण लाने की तैयारी कर रहा है।
समाचार4मीडिया से एक विशेष बातचीत में सहारा इंडिया न्यूज नेटवर्क के एडिटर और न्यूज डायरेक्टर श्री उपेंद्र राय ने बताया कि गुणवत्ता से समझौता किये बगैर विस्तार का क्रम जारी रहेगा। सहारा मीडिया ऊर्दू का राष्ट्रीय चैनल ला रहा है जो 1 अक्टूबर से लॉन्च हो जाएगा साथ ही लंदन से एक ऊर्दू अखबार लाने की तैयारी भी हैं। विस्तार के इस क्रम में हिंदी अखबार राष्ट्रीय सहारा का बनारस, आगरा, मुंबई और बंगलुरु संस्करण लॉन्च करने की तैयारी चल रही हैं और सबकुछ ठीक रहा तो 1 नवंबर को बनारस संस्करण लॉन्च हो जाएगा। हमारी योजना इस अखबार का राष्ट्रीय संस्करण लाने की भी है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:



टिप्पणी
सहारा का विस्तार
बधाई हो उपेंद्र सर, आगरा में सहारा का सबको इंतजार है..
डॉ. भानु प्रताप सिंह,
आगरा