यूपी में लॉन्च होगा साधना न्यूज, पंकज वर्मा बने सीनियर वीपी

sadhna-NEWS.gif

शिशिर शुक्ला

समाचार4मीडिया.कॉम
साधना न्यूज उत्तर प्रदेश में अपने चैनल लांच करने की तैयारियां तेज कर ली हैं। साधना प्रबंधन ने फिलहाल साधना उतरांचल और हिमाचल प्रदेश में अब उत्तर प्रदेश को भी समाहित कर लिया है जिसके चलते लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार पंकज वर्मा को साधना न्यूज का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कम एडिटर बनाया गया है। वे लखनऊ में रहकर साधना की लॉन्चिग संबधी सभी तैयारीयों पर नजर रखेगे।
 
समाचार4मीडिया से बात करते हुये पंकज वर्मा ने बताया कि साधना प्रबंधन जल्द ही रीजनल चैनल के रूप में साधना यूपी लॉन्च करेगा। इसी सिलसिले में साधना उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश की भी खबरें चैनल में दिखायी जा रही हैं। अन्य चैनलों अगले कदम पर बात करते हुए पंकज का कहना था कि हम तहसील स्तर पर अपना नेटवर्क तैयार करेंगे। जिससे हमारी खबरो पर पकड़ मजबूत होगी। पंकज इससे पहले एशियन एज, नवभारत टाइम्स, हिन्दुस्तान टाइम्स, जनसत्ता एक्सप्रेस, युनाइटेड भारत और जैन टीवी आदि प्रमुख संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None