साधना न्यूज यूपी- उत्तराखंड और हिमाचल का होगा संयुक्त प्रसारण

sadhna-NEWS.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
साधना न्यूज प्रबंधन ने एक योजना के तहत उत्तर प्रदेश, उतरांचल और हिमाचल प्रदेश को एक चैनल में समाहित कर दिया है। इसमें उत्तर प्रदेश की खबरों को प्रमुखता देने के लिए वहां रिर्पोर्टर, स्ट्रिंगर और मार्केटिंग के लोगों की भर्ती की जा रही है। पिछले दिनों यहां वरिष्ठ पत्रकार पंकज वर्मा का चयन किया गया था। साधना मीडिया समूह के पास वर्तमान में तीन न्यूज चैनल और एक भक्ति चैनल है इनमें साधना मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, साधना बिहार-झारखंड, और उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश है। जिसमें एक योजना के तहत उत्तर प्रदेश को भी समाहित किया जा रहा है। प्रभातम समूह का पहला चैनल 2003 में लॉन्च हुआ था। साधना समूह के संपादक वरिष्ठ पत्रकार एनके सिंह हैं।
 
हाल में ही साधना यूपी-उत्तराखंड-हिमाचल के साथ जुडे लोगो में अनुराग शुक्ला, अभिनव पांड, नफीस अहमद, राहुल सिंह, सैय्यद सर्वेश, पारूल, संजय जायसवाल और मार्केटिंग हेड अनुराग द्विवेदी के नाम शामिल हैं।   
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None