‘साधना न्यूज़’ को पत्रकारों की जरूरत
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘प्रभातम समूह’ का ‘साधना न्यूज़’ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड चैनल के लिए तहसील एवं जिले स्तर पर पत्रकारों का चयन कर रहा हैं, जिसके लिये प्रबंधन ने ‘साधना न्यूज़’ उत्तर प्रदेश-उत्तरांखड के वीपी पंकज वर्मा का चयन किया है। वे दोनों राज्यों में रहकर तहसील एवं जिले स्तर पर पत्रकारों का चयन करेंगे। समाचार4मीडिया से बात करते हुये वीपी पंकज वर्मा ने बताया, “पत्रकारिता में अपना कॅरियर बनाने वाले साफ छवि के लोग ‘साधना’ के साथ जुड़ सकते हैं।”
वर्मा का कहना था प्रबंधन का जोर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अपने नेटवर्क को मजबूत करना है। हाल में ही, ‘साधना न्यूज़’ उत्तर प्रदेश-उत्तरांखड डीटीएच प्लेटफार्म पर उपलब्ध हुआ है जिससे साधना के दर्शकों में भारी वृद्धि हुई हैं। हम तकरीबन 50 जिलों में पत्रकारों का चयन कर रहें है इच्छुक लोग pankajkverma1@yaahoo.co.in पर अपना रिज्यूम भेज सकते हैं या 9838311122 पर कॉल कर सकते हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


