रेड एफएम के सीओओ राना बरुआ का इस्तीफा
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
दो साल से रेड एफएम में बतौर सीओओ(नेटवर्क) कार्यरत राणा बरुआ ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। बरुआ से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्होंने संस्थान से नाता तोड़ लिया है।
रेड एफएम से पहले बरुआ रेडियो सिटी के साथ काम कर रहे थे। उससे पहले उन्होंने करीब 14 साल तक ऑगल्वी, जेडबल्यू, मेक्कन, रेडीफ्युजन वाईएंडआर और बेट्स जैसी एड्वरटाइजिंग कंपनियों के साथ सीनियर लेवल पर काम किया है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


