राष्ट्रीय सहारा एनसीआर मे होगा और मजबूत, गाजियाबाद संस्करण लांच

sahara-logo.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

राष्ट्रीय सहारा ने एनसीआर में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिये 4 अगस्त से गाजियाबाद संस्करण शुरू कर दिया है। वर्तमान समय में एनसीआर तेजी से विभिन्न प्रकाशनों के लिये नयी मार्केट बन गया है। इससे पहले एनसीआर में नोएडा संस्करण बिक रहा था। नये लांच हुये गाजियाबाद संस्करण में 16 पेज होंगे। जिसमें 8 पेज स्थानीय समाचारों के लिये होंगे। जिसकी कीमत 3 रूपये रखी गयी है।
 
हम से बात करते हुये राष्ट्रीय सहारा दिल्ली के स्थानीय संपादक, विनोद राटूरी ने बताया कि हम दिल्ली में अखबार का विस्तार कर रहे हैं और नये संस्करण के रूप में गाजियाबाद को लांच किया गया है, प्रबंधन ने ग्राहकों की मांग के अनुसार यह फैसला लिया है। उनका कहना था कि जल्द ही हम कुछ नये परिवर्तन करेंगे जो हमारे पाठकों को सुविधा जनक होंगे। अखबारों के लिये दिल्ली क्षेत्र एक आकर्षक बाजार है जिस पर सभी प्रकाशन की नजरें हैं। हम भी अब पूरी तैयारी के साथ मार्केट में उतरे हैं ।         
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None