राष्ट्रीय सहारा बनारस के बाद आगरा एडिशन भी लॉन्च होगा
समाचार4मीडिया.कॉम
राष्ट्रीय सहारा का बहुप्रतिक्षित बनारस एडिशन आखिरकार लांच हो रहा है। यह अखबार 16 पेज का होगा। जिसमें 4 पेज सप्लीमेंट के और 10 पेज कलर होगें। राष्ट्रीय सहारा अब उत्तर प्रदेश में अपनी पैठ बनाने की पूरी तैयारी कर चुका है। बनारस एडिशन की सफलता के बाद सहारा प्रबंधन आगरा का रूख करेगा।
राष्ट्रीय सहारा के ग्रुप एडिटर रणविजय सिंह ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में अपना विस्तार करने की पूरी तैयारी में है, बनारस एडिशन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम होगा। हमने समाज के सभी वर्गो के पाठकों को उनकी अपेक्षा के मुताबिक राष्ट्रीय सहारा उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।
साथ ही उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में बनारस के बाद राष्ट्रीय सहारा का अगला गंतव्य आगरा होगा। राष्ट्रीय सहारा बनारस बाजार में पहले से ही स्थापित अखबारों दैनिक जागरण, अमर उजाला और हिंदुस्तान अखबारों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। अखबार पहले दिन ही अपनी शुरुआत 50,000 प्रतियों के साथ करेगा।
समाचार4मीडिया से बातचीत में राष्ट्रीय सहारा बनारस यूनिट के वरिष्ठ अधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि बनारस एडिशन के लांच को ध्यान में रखते हुये बुकिंग शुरू कर दी गयी हैं। पिछले दिनों ही स्नेह रंजन को व्यूरो चीफ से प्रमोट करते हुए स्थानीय संपादक बनाने का आदेश प्रबंधन द्वारा दिया जा चुका है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


