राम बहादुर राय को माधव राव सप्रे राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘प्रथम प्रवक्ता’ के संपादक श्री राम बहादुर राय को इस वर्ष के माधव राव सप्रे राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इस वर्ष का माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता पुरस्कार ‘नवदुनिया’ के श्री गिरीश उपाध्याय को प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान के 27 वें स्थापना दिवस पर 19 जून को दिए जायेंगे। संस्थान के वर्ष 2010 के पुरस्कारों की घोषणा निदेशक डॉ. मंगला अनुजा ने सोमवार को की। इसके तहत राज्य स्तरीय ‘लाल बलदेव सिंह पुरस्कार’ दैनिक भास्कर उज्जैन के कार्यकारी संपादक डॉ. विवेक चौरसिया को, जगदीश प्रसाद चतुर्वेदी पुरस्कार – श्री प्रभु पटैरिया (पीपुल्स समाचार), रामेश्वर गुरु पुरस्कार – प्रवीण शर्मा (दैनिक जागरण), झाबरमल्ल शर्मा पुरस्कार – जितेन्द्र रिछारिया (सहारा समय), के.पी नारायणन पुरस्कार – गिरीश शर्मा (पॉयनियर) को देने का निर्णय किया गया है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:

