राज्यसभा टीवी 22 नवंबर से दिखेगा 24 घंटे

rajya-sabha-channel.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

लोकसभा टीवी की तर्ज पर शुरू किये गये संसदीय चैनल राज्यसभा टीवी का प्रसारण 22 नवंबर यानी शीतकालीन सत्र की शुरुआत के साथ ही 24 घंटे हो जाएगा। अभी यह चैनल टेस्ट रन पर चल रहा है। इस बात की पुष्टि राज्यसभा टीवी के उच्च प्रबंधन अधिकारी ने की। संसदीय चैनल की परंपरा गौरतलब है कि अभी तक खबरें की थी कि इस चैनल की शुरुआत शीतकालील सत्र में किया जायेगा, लेकिन 24 घंटे प्रसारण अगले साल बजट सत्र में किया जायेगा। लेकिन प्रबंधन ने अब अपना फैसला बदल लिया है। और वो अब इसे इसी महीने 24 घंटे करने जा रहा है।
 
चैनल की लॉन्चिंग की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। राज्यसभा टीवी के साथ पत्रकारिता जगत के कई बड़े नाम राजेश बादल(एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर), उर्मिलेश(एग्जीक्यूटिव एडिटर), प्रभात शुंगलू(सीनियर असिस्टेंट एडिटर), गिरीश निकम(कंसल्टेंट रिसर्च) और विनीत दीक्षित (कंसल्टेंट) जुड़े हैं। 
 
 नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं

 

0
No votes yet
Your rating: None