राज्यसभा के लिए जल्द लांच होगा चैनल
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
लोकसभा टीवी की तरह राज्यसभा के लिए भी जल्द ही अलग टेलीविजन चैनल शुरू होगा। यह चैनल लोकसभी टीवी की तर्ज पर ही लांच किया जा रहा है। लोकसभा टीवी चार साल पहले तत्कालीन स्पीकर सोमनाथ चटर्जी के प्रयासों से लांच किया गया था। इस बारे में बातकरते हुए राज्यसभा के महासचिव वीके अग्निहोत्री ने बताया कि हमनें राज्यसभा टीवी शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। इस संबंध में परियोजना पर प्रारंभिक काम चल रहा है। अभी हम परियोजना रिपोर्ट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है और मुख्य कार्यकारी अधिकारी और परामर्श समिति नियुक्त किए जाने के बाद इसे आगे बढ़ाया जायेगा।
अग्निहोत्री ने कहा कि समिति चैनल के संचालन के लिए अध्यक्ष को सलाह देगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित राज्यसभा चैनल और लोकसभा टीवी एक दूसरे के साथ तथ्यों का आदान-प्रदान करेंगे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:

