राजस्थान मार्केट पर राजस्थान पत्रिका हावी

rp.gif
समाचार4मीडिया.कॉम
आईआरएस2010 की दूसरी तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान मार्केट में टॉप फाइव के लगभग सभी अखबारों की पाठक संख्या मे पहली तिमाही की तुलना में वृद्धी हुई है। पहली तिमाही की तरह दुसरी तिमाही में भी राजस्थान पत्रिका नंबर वन पर बना हुआ है। इसकी पाठक संख्या पहली तिमाही में 65 लाख 93 हजार थी जो कि दूसरी तिमाही में बढ़कर 68लाख 5हजार हो गई है। दूसरे नंबर पर दैनिक भास्कर ने अपनी कुर्सी बरकरार रखी है। दैनिक भास्कर ने भी अपनी पाठक संख्या में बढ़ोतरी की है। अब इसकी पाठक सख्या बढ़कर 61 लाख 21 हजार हो गई है।
 
31 हजार नए पाठक अपने साथ जोड़कर तीसरे स्थान पर दैनिक नवज्योति रहा। चौथे नंबर पर 1 लाख 84 हजार पाठक संख्या के साथ डेली न्यूज रहा। वहीं पिछली बार चौथे स्थान पर 1 लाख 76 पाठकों के साथ पंजाब केसरी था, लेकिन इस बार पंजाब केसरी की पाठक संख्या में कमी हुई और वह छठे स्थान पर पहुंच गया। पहली तिमाही की तरह दूसरी तिमाही में भी न्यूज टूडे पांचवे नंबर पर कब्जा करने में कामयाब रहा इसकी पाठक संख्या 1 लाख 60 बढ़कर 1 लाख 82 हजार हो गई है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None