रजनीश सहाय बने परसेप्ट टैलेंट मैनेजमेंट के सीईओ

RajnishSahay new.jpg
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो 
रजनीश सहाय को परसेप्ट टैलेंट मैनेजमेंट में चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर नियुक्ति की गई है, उनकी नियुक्ति जुलाई 2010 से प्रभावी मानी जायेगी। इससे पहले वे ग्लोबो स्पोर्ट डिजिटल में सीईओ के पद पर थे जहां वे 360 डिग्री सेलेब्रिटी प्रबंधन के लिए जिम्मेदार थे, जिसमें न्यू मीडिया बिजनेस भी शामिल था।
 
इससे पहले, सहाय ने यूटीवी, स्टार टीवी, रेडिफ.कॉम और इंडिया टाइम्स में डिजिटल एवं टेलीकॉम बिजनेस के कार्य सफलतापूर्वक संचालित किये। वे उन कुछ प्रोफेशनलों में से एक थे जिन्होंने 1995 के शुरू में ही इंटरनेट की शक्ति को पहचान लिया था। उन्होंने इंटरनेट को उभरती मीडिया के रूप में भारत के टॉप एडवरटाइजिंग एजेंसीज और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर को सफलतापूर्वक बताया कि इंटरनेट का कैसे प्रभावी और सीआरएम के लिए इंटरैक्टिव उपयोग किया जा सकता है, और इससे खर्च में भी कमी की जा सकती है।
 
अपनी नई भूमिका के बारे में सहाय ने कहा, “मैं परसेप्ट टैलेंट मैनेजमेंट का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित हूं। परसेप्ट भारत में  टैलेंट मैनेजमैंट बिजनेस के अग्रदूतों में से एक है और परसेप्ट टैलेंट मैनेजमेंट का इक्विटी कमांड अपने आप में अद्वितीय है। मैं ब्रांड को आगे ले जाने के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करूंगा। हमारे पास युवा और उत्साह से भरी हुई टीम है और हमें प्रतिभा और ब्रांड को लेकर कोई आशंका नहीं है।”
 
सहाय परसेप्ट टैलेंट मैनेजमेंट के तीनों प्रभाग के प्रभारी होंगे, अर्थात प्रतिभा के लिए बौद्धिक क्षमता का विकास करना; क्लाइंट सर्विस, क्लाइंट के बेस के आधार पर कस्टमाइज्ड टैलेंट पूल का निर्माण करना और सभी क्षेत्रों में पारंपरिक माध्यमों से अधिग्रहण और टैलेंट का प्रबंधन करना शामिल है।
 
सहाय की नियुक्ति पर परसेप्ट लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक, शैलेद्र सिंह ने कहा, “आज के डिजिटल युग में टैलेंट मैनेजमेंट ने एक नई उंचाई छू ली है। रजनीश के अनुभवों का इस्तेमाल कर हम टैलेंट मैनेजमेंट और नई मीडिया बिजनेस के क्षेत्र में एक नई उंचाई छू सकेंगे।”
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None