राजीव जेटली ने इंडियन एक्सप्रेस छोड़ा
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
इंडियन एक्सप्रेस के मार्केटिंग प्रेसिडेंट राजीव जेटली अब संस्थान का हिस्सा नहीं रहे। राजीव ने एक साल पहले ही इंडियन एक्सप्रेस ज्वाइन किया था। हमसे बात करते हुए उन्होंने अपने इस्तीफे की पुष्टि कर दी है। हालांकि वे कहां जा रहे हैं इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। इंडियन एक्स्प्रेस से पहले राजीव दैनिक भास्कर (डीबी कार्प) में मार्केटिंग और एड सेल्स के प्रसिडेंट थे।
अपने 23 वर्षो के कार्यकाल में राजीव मीडया, टेलीकॉम और एफएमसीजी कंपनियों में काम कर चुके हैं। सिटी कॉर्प, न्यूयार्क में बतौर मैंनेजमेंट ट्रेनी अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले राजीव जेटली मोदी जीरोक्स, स्टार टीवी, पेप्सी फूड और भारती एयरटेल जैसे बड़े ब्रांड में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:

