राज्यसभा चैनल जुलाई में होगा लॉन्च, प्रभात शुंगलू, गिरीश निकम सहित कई जुड़े

rajya-sabha-channel.gif
समाचार4मीडिया.कॉम
राज्यसभा टीवी के लॉन्चिंग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। काफी दिनों से चल रही भर्ती प्रक्रिया भी अब लगभग पूरी हो चली है। इसी क्रम में कई बड़े नाम राज्य सभा टीवी का हिस्सा बन रहे हैं। समाचार4मीडिया से बात करते हुये राज्यसभा टीवी प्रबंधन ने कहा है कि चैनल मानसून सत्र में शुरू हो जाएगा।  जुलाई के मध्य में यह चैनल ऑन एयर होगा, जिसके चलते प्रबंधन नियमित मीटिंग कर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।
 
हाल में ही प्रभात शुंगलू ने सीनियर असिस्टेंट एडिटर के पद पर राज्य सभा टीवी ज्वाइन किया है। वरिष्ठ पत्रकार गिरीश निकम कंसल्टेंट रिसर्च और विनीत दीक्षित बतौर कंसल्टेंट ज्वाइन कर चुके हैं। वहीं अखिलेश सुमन को असिस्टेंट एडिटर ज्वाइन कराया गया है। इससे पहले गिरीश निकम इनाडू ग्रुप, इंडिया टुडे सहित कई बड़े संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। सीनियर असिस्टेंट एडिटर प्रभात शुंगलू भी आज तक, स्टार न्यूज और आईबीएन7 का हिस्सा रह चुके हैं। वही विनीत दीक्षित टाइम्स नॉउ का हिस्सा रह चुके हैं। प्रबंधन ने बताया कि अभी और भी कई बड़े नाम हमारे साथ जुड़ने जा रहे हैं जिसका अभी खुलासा करना उचित नहीं है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
 
0
No votes yet
Your rating: None