माला मणियन राज टीवी के सीओओ नियुक्त

Raj-Television-Network.jpg
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
 
सेवेंथ चैनेल कम्युनिकेशन्स के पूर्व सीईओ, माला मणियन को राज टेलीविजन नेटवर्क में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। मणियन पिछले 25 वर्षों से चेन्नई के प्रमुख टेलीविजन प्रोग्राम निर्माता कंपनी सेवेंथ चैनेल कम्युनिकेशन के साथ जुड़ी हुई थीं और निजी प्रोडक्शन हाउस के लिए काम करने वाले पहले गैर डीडी एंकर्स में से एक थीं।
 
मणियन ने हाल ही में सेवेंथ चैनेल कम्युनिकेशन को छोड़ा था। वे अपने लिए कुछ करना चाहती थीं, जब उनसे राज टीवी ने संपर्क किया। राज टेलिविजन नेटवर्क में मणियन ने अपने कार्य के बारे में कहा, “मैं उन कुछ लोगों में से हूं जो पद में विश्वास नहीं करते हैं। मैं टीम वर्क में विश्वास करती हूं, मैं सभी टीमों के साथ काम करने में सहज महसूस करती हूं चाहे वह टेक्नीकल टीम हो या कंटेंट टीम।”
 
अपनी नई भूमिका के बारे में मणियन ने कहा, “मैं वास्तव में राज टीवी को एक नई उंचाई देने के लिए इसके संपूर्ण कंटेंट को देखूंगी। मैं कंटेंट और गुणवत्ता के मामले में पूरे चैनल के कार्यक्रम में सुधार लाना चाहती हूं।”
 
उन्होंने आगे कहा कि यह एक कठिन कार्य है, लेकिन मैं इससे पीछे हटने वाली नहीं हूं। “मेरे अनुसार वर्तमान में प्रसारित होने वाले कंटेंट में कुछ अच्छे हैं और कुछ का प्रजेंटेशन सही नहीं है। मेरा मानना है कि, यहां तक कि अच्छे कंटेंट को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने की आवश्यकता है और यही कारण है कि मैं सीधे इन चीजों को देख रही हूं।”
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None