राज गोस्‍वामी बने 'संदेश' के एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर

Sandesh.gif

वरिष्‍ठ पत्रकार राज गोस्‍वामी अब दैनिक संदेश से जुड़ने जा रहे हैं। राज गोस्वामी को संदेश में एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। राज गोस्वामी पिछले ढाई दशक से गुजारत एवं महाराष्‍ट्र की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।  राज लंबे समय़ तक दिव्‍य भास्‍कर के साथ भी जुड़े रहे हैं।

राज गोस्‍वामी सोलह वर्षों तक गुजरात समाचार के साथ मुंबई और बड़ोदरा में कई वरिष्‍ठ पदों पर जुड़े रहे. सन 2003 में इन्‍होंने अहमदाबाद में एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर के रूप में दिव्‍य भास्‍कर ज्‍वाइन कर लिया था. इनके निर्देशन में ही दिव्‍य भास्‍कर की लांचिंग हुई. इन्‍होंने बडौदा में भी दिव्‍य भास्‍कर की लांचिंग कराई. पिछले तीन सालों से मुंबई में थे. माना जा रहा है कि संदेश ने अपने साथ राज गोस्‍वामी को जोड़कर दिव्‍य भास्‍कर को कड़ी टक्‍कर देने की तैयारी कर रहा है.

0
No votes yet
Your rating: None