पायनियर और भारतीय रेल की रेलबंधु 15 मई को होगी लॉन्च

RailBandhu-new.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

अंग्रेजी दैनिक पायनियर बैनर से प्रकाशित होने वाली मैगजीन रेलबंधु 15 मई को लॉन्च होगी। इस मैगजीन का संपादक रिंकू घोष को बनाया गया है। समाचार4मीडिय़ा से बात करते हुए पायनियर के एक वरिष्ठ संपादकीय प्रभारी ने बताया कि पहले इस मैगजीन के प्रकाशन की नियत तिथि 16 अप्रैल थी, लेकिन रेल मत्री ममता बनर्जी के बंगाल चुनाव में व्यस्त होने के कारण अब इसे 15 मई को लांच किया जाएगा। गौरतलब है कि पायनियर के पास तीन वर्ष के लिए भारतीय रेल की मैगजीन रेलबंधु का प्रकाशन अधिकार है।
 
पायनियर की ओर से समाचार4मीडिया को दी गई जानकारी में बताया गया है कि इसे सभी राजधानी, शताब्दी और दुरंतों के यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल पत्रिका 137 पेज की होगी और इसे रेल यात्रियों को निःशुल्क बांटा जाएगा। कंटेट के बारे में पूछे जाने पर पायनियर की ओऱ से बताया गय़ा कि आप सफर में जिस तरह का हल्का-फुल्का कंटेट पढ़ना चाहते हैं, मतलब एक ट्रैवलर मैगजीन में जिस तरह का कंटेट होना चाहिए रेलबंधु भी बिल्कुल वैसी ही होगी। महीने में एक बारप्रकाशित होने वाली इस पत्रिका की एक लाख प्रतियां छपेंगी। फिलहाल पत्रिका को हिंदीऔर अंग्रेजी में प्रकाशित किया जाएगा, लेकिन भविष्य में इसे क्षेत्रीय भाषाओं मेंभी प्रकाशित किया जाना संभावित है।
 
रेल बंधु नाम से जारी की जा रही मैगजीन में रेलवे का इतिहास होगा। यात्रियों कोनियमों के साथ उनको मिलने वाली सुविधाओं की पूरी जानकारी रहेगी। पर्यटन के बारे मेंविस्तृत जानकारी मैगजीन में दी जाएगी। रेलवे के सभी मुख्यालयों और मंडल केप्रभारियों के नाम के अलावा उनके वेबसाइट और ई मेल भी रहेंगे। शिकायतों के लिए टोलफ्री नंबर की जानकारी दी जाएगी। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस प्रमुखोंकी भी जानकारी रहेगी। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर हुई बड़ी घटनाओं पर स्पेशलस्टोरी कमेंट्स के साथ रहेंगी।

मैगजीन के बिजनेस मॉडल के बारे में पायनियर की ओर से हमें बताया गया कि पब्लिशर के पास मैगजीन के कंटेट, ले आउट के सभी अधिकार हैं, केवल रेवेन्यू को शेय़र किया जाएगा। मैगजीन के पब्लिशंग की जो कॉस्ट आएगी उसे भी हमीं वहन करेंगे। तीन साल के इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए पायनियर भारतीय रेल को 4.5 करोड़ रुपये पे करेगा।

0
No votes yet
Your rating: None