देशभर में खुलेंगे हजारों सामुदायिक रेडियो स्टेशन

radio[1].jpg.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
सूचना और जागरूकता फैलाने के मकसद से केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने 2012 तक देशभर में चार हजार से अधिक सामुदायिक रेडियो स्टेशन खोलने की घोषणा की है। मंत्रालय ने संगीत और नाटक विभाग और फिल्ड पब्लिसिटी निदेशालय में भी जान डालने की योजना बनाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषा में गीत और नाट्य कार्यक्रमों को पेश करने के मकसद से इन विभागों को नए सिरे से तैयार करने की योजना बनाई गई है।
 
अंबिका सोनी ने मंत्रालय की आगामी कार्ययोजनाओं का खुलासा केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ‘ग्रामीण विकास और स्थानीय स्वशासन को बढावा’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में किया। सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा कि उनका मंत्रालय लोगों को आगे रखकर अपनी नीतियां तय कर रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि हाल ही में दूरदर्शन और आकाशवाणी के डिजिटलीकरण का फैसला इसकी पहुंच दूरदराज तक बनाने के लिए लिया गया। अंबिका सोनी ने कहा कि मीडिया यूनिटों को एकीकृत रखने की कोशिश और स्वस्थ मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None