‘पंजाब केसरी’ करेगा महिलाओं को ‘केसरी वुमेन’ से सम्मानित

आरिफ खान मंसूरी
समाचार4मीडिया.कॉम
हिंदी दैनिक, ‘पंजाब केसरी’ महिलाओं को सम्मानित करने लिए एक ‘केसरी वुमन’ अवार्ड की शुरुआत की है। कला, सौंदर्य, फैशन की तरह अन्य क्षेत्रों एवं सामाजिक आर्थिक विकास और इंटीरियर डिजाइनिंग के अलावा, पेशेवर, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, डॉक्टर आदि क्षेत्र के विकास में अपना सार्थक योगदान दे रही महिलाओं को इस सम्मान से नवाज़ा जाएगा।
 
 ऐसी उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को पहचान दिलाने के लिए ‘पंजाब केसरी’, दिल्ली ने एक वार्षिक पुरस्कार ‘केसरी वुमन’ की शुरूआत की है जिसके जरिए महिलाओं को उसके गुणों और क्षमताओं के आधार पर आकलन करते हुए उन्हें एक मंच प्रदान करते हुए सम्मानित करने जा रहा है, जिनमें गांव या घरों तक ही सीमित गृहिणियां और समाज में अपने लिए एक अलग मुकाम बना रही महिलाएं भी शामिल हैं।
 
पंजाब केसरी प्रबंधन के अनुसार, इस अभियान को देश के कोने-कोने से लगभग सभी श्रेणियों की महिलाओं ने खूब सराहा है। चोपड़ा के अनुसार, आज महिलाएं कला, सांस्कृतिक विकास या फिर समर्पण सभी क्षेत्रों में  अपनी सच्ची भावना के जरिए राष्ट्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में सकारात्मक योगदान दे रही हैं।
 
इसमें प्रत्येक समूह से पांच महिलाओं को चयन समिति और पाठकों के वोटों से चयनित किया गया है। इस प्रतियोगियों का अंतिम चयन सामाजिक कार्यकर्ता नफीसा अली, फैशन डिजाइनर रितु बेरी और सौंदर्य सेलिब्रिटी, वंदना लूथरा जैसे जजों के पैनल द्वारा किया जाएगा जो 8 मार्च, 2011 पर सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में आयोजित होगा। इसमें चयनित प्रतियोगियों को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लोकसभा प्रतिपक्ष की नेता सुषमा स्वराज द्वारा ‘केसरी वुमन’ ताज पहनाया जाएगा। इस समारोह की अध्यक्षता ज्योत्सना सूरी, अध्यक्ष, ललित होटल द्वारा की जाएगी और विशिष्ट अतिथि के रूप में संगीता जेटली और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्घ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आकर्षण का केंद्र होंगी। कार्यक्रम के अन्य आकर्षण में डॉली गुलेरिया पंजाबी लोक गायक, अनामिका, पॉप सिंगर, जसबीर जस्सी बॉलीवुड पॉप गायक और सुगंधा मिश्रा का लाइव परफार्मेंस होगा।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None