पंजाब केसरी लगायेगा केसरी अदालत

Punjab-Kesari-Logo.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
पंजाब केसरी के वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब बुजुर्गों को होने वाली समस्याओं के मद्देनजर ‘केसरी अदालत’ का आयोजन कर रहा है जिसमें बुजुर्गों की समस्याओं के हल और उनके सवालों के सही-सही जवाब के लिए पैनल में पूर्व आईपीएस अधिकारी, डा. किरण बेदी, ज्वाइंट कमिश्नर राजेश गर्ग, कानून विशेषज्ञ कमल निझावन, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह और मनोचिकित्सक डा. मधुमिता सिंह मौजूद रहेंगी।
 
अगर बुजुर्गो को अपनी प्रापर्टी, सुरक्षा, और रिश्तों को लेकर कोई समस्या है तो वे 3 मई तक पंजाब केसरी में आफिस में इस बाबत पत्र भेज सकते हैं।  केसरी अदालत दिल्ली नगर निगम सामुदायिक भवन, के ब्लाक शकरपुर, संदेश विहार, नजदीक कोहाट एंक्लेव मेट्रो स्टेशन में संपन्न होगी।   
0
No votes yet
Your rating: None