‘पंजाब केसरी’ दिल्ली ला रहा है ‘केसरी लिट्ल स्टार’

Punjab-Kesari-Logo.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

हिंदी दैनिक, ‘पंजाब केसरी’ दिल्ली बच्चों की प्रतिभा को उभारने के लिए ‘केसरी लिट्ल स्टार’ समारोह का आयोजन करवाने जा रहा है। यह समारोह 15 नवंबर को दिल्ली के तालकोटरा स्टेडियम में होगा। इस समारोह का तीन कैटेगरी बेबी शॉ (तीन साल तक के बच्चों के लिए),  रैम्प वॉक (4 से 10 साल के बच्चों के लिए), टैलेंट हंट (तीन से 12 साल के बच्चों के लिए) में बांटा गया है। इसमें बेबी शॉ के लिए चीफ गेस्ट, भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी, डॉ. किरण बेदी; रैम्प वॉक की चीफ गेस्ट बॉलीवुड अभिनेत्री, रविना टंडन और टैलेंट हंट की चीफ गेस्ट, सीरियल और फिल्म मेकर, एकता कपूर होंगी। जज के तौर पर, बॉलीवुड पॉप सिंगर, जसबीर सिंह जस्सी; मशहूर गायक अदनान शामी, अभिनेता शेखर सुमन और अभिनेत्री विद्या बालन होंगी।
 
इसी के साथ, पंजाबी पॉप सिंगर दलेर मेहंदी; मशहूर गायक, अदनान शामी और बॉलीवुड पॉप सिंगर, जसबीर सिंह जस्सी की लाइव परफॉरमेंस का आयोजन भी किया जायेगा।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 

0
No votes yet
Your rating: None