प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार को अमृता कीर्ति साहित्य पुरस्कार
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
दिग्गज लेखक और मातृभूमि समूह के सीएमडी एम पी वीरेंद्र कुमार को अमृता कीर्ति साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा शुरू किए गए इस सम्मान के लिए कुमार को उनकी कृति 'हैमावताभूविल' के लिए चुना गया, जिसमें लेखक ने हिमालय पर्वतीय क्षेत्र में अपनी यात्रा केअनुभव को शब्दों में पिरोया है।
पुरस्कार स्वरूप कुमार को 1,23,456 रूपए नगद, स्मृति चिन्ह और एक प्रशस्ति पत्र कोल्लम में अमृतापुरीआश्रम में 27 सितंबर को एक समारोह में दिया जाएगा। एक विज्ञप्ति में बताया गया कि स्वामी अमृतस्वरूपानंदपुरी, स्वामी तुरीअमृतानंदपुरी और लेखक पी परमेश्वरन, एनपी उन्नी और पी नारायण कुरूप की समिति ने पुरस्कार विजेता का चयन किया।
प्रेस टस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार दिग्गज राजनीतिज्ञ, कार्यकर्ता और लेखक हैं। उन्होंने साहित्य से लेकर पर्यावरण और विभिन्न विषयों पर ढेर सारे आलेख और 15 पुस्तकें लिखी हैं। 2007 में प्रकाशित हैमावताभूविल को केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं। इस किताब का कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। (भाषा)

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category: