पीटीआई के चेयरमैन बने विनीत जैन, वायस चेयरमैन होंगे वीरेन्द्र
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के चेयरमैन के पद के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के वायस प्रेसीडेंट विनीत जैन को चुना गया है। वही वायस चेयरमैन के लिए मातृभूमि समूह के चेयरमैन और मैनजिंग डायरेक्टर एमपी वीरेन्द्र कुमार का चयन किया गया हैं। विनीत जैन पीटीआई चेयरमैन के रूप में पंजाब केसरी समूह के एडिटर विजय कुमार चोपड़ा की जगह लेगें। इससे पहले पीटीआई चेयरमैन के रूप में विनीत जैन, साल 2002 -03 में भी काम कर चुके हैं।
विनीत जैन और एम पी वीरेन्द्र कुमार के अलावा पीटीआई के बोर्ड में विजय कुमार चोपड़ा (हिंद समाचार), एन रवि (द हिन्दू) ,आर लक्ष्मीपति (दिनामलार),अवीक कुंअर सरकार (आनंदा बाज़ार पत्रिका),शेखर गुप्ता (इंडियन एक्सप्रेस) ,के. एन. शनत कुमार (डेकन हेराल्ड),महेंद्र मोहन गुप्ता (जागरण समूह), होरमुसजी एन कामा (बॉम्बे समाचार) रियाद मैथ्यू (मलयालम मनोरमा) और संजय नारायण (हिंदुस्तान टाइम्स) को अन्य सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


