‘जनसंदेश’ में कईयों का प्रमोशन और इंक्रिमेंट, एक की नई पारी
आरिफ खान मंसूरी
समाचार4मीडिया.कॉम
‘जनसंदेश’ न्यूज़ चैनल ने अपने कर्मचारियों को दीपावली से पहले ही इंक्रिमेंट और प्रमोशन का तोहफा देकर खुश कर दिया है। जहां कई कर्मचारियों को प्रमोशन मिला है तो वहीं चैनल में एक साल पूरा कर चुके कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की गई है। प्रमोशन पाने वालों में सीनियर प्रोड्यूसर विजय पाल जिन्हे अब डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बनाया गया है और प्रोग्रामिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे मोहित मिश्रा जो कि सीनियर प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे को एसोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बनाया गया है। वहीं प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे अमित छाबड़ा को सीनियर प्रोड्यूसर के पद पर प्रमोट किया गया है।
इन्हीं के साथ आउटपुट पर असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत शोएब अहमद को एसोसिएट प्रोड्यूसर बनाया गया है। इनको अलावा अब्दूल जब्बार को रिपोर्टर से कॉरेस्पॉन्डेंट , नमिता भारद्वाज और नीतेश तिवारी को असिस्टेंट प्रोड्यूसर से एसोसिएट प्रोड्यूसर, प्रियंका जयसवाल, कोमल राय, मोहम्मद वारिश मिर्जा, अमान अहमद, फैज़ अहमद फैज़ी और सैयद मसूद अहमद को प्रोडेक्शन एग्जीक्यूटिव से प्रमोट करके असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है। वीडियो एडिटर, ज्योति भंगारी रावत को प्रमोट करके सीनियर वीडियो एडिटर और वीरेन्द्र को सीनियर ग्राफिक्स डिजाइनर बनाया गया है।
और बाकी सभी कर्मचारियों जिन्होंने संस्थान के साथ एक साल पूरा कर लिया है उनकी सैलरी में 20 से 50 फीसदी इंक्रिमेंट किया गया है।
करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल एक साल से ‘जनसंदेश’ में आउटपुट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले वो कई संस्थानों से जुड़े रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर पंकज मिश्रा ने ‘जनसंदेश’ में दोबारा से नई पारी की शुरुआत की है। वो पहले ‘जनसंदेश’ के साथ जुड़े हुए थे जहां से इस्तीफा देकर उन्होंने ‘मैजिक टीवी’ ज्वाइन कर लिया था और अब फिर से ‘जनसंदेश’ के साथ असाइनमेंट डेस्क के साथ जुड़ गये हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


