प्रसार भारती के खर्चों में कटौती

prsar-Bharti.jpg
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘प्रसार भारती’ को अब अपने खर्चे में कमी करनी होगी क्योंकि बजट में इसको दिए जाने वाले अनुदानों में कमी की गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा ‘प्रसार भारती’ को दिए जाने वाले अनुदान में बजट में संशोधन किया गया है पहले वर्ष 2010-11 के लिए ‘प्रसार भारती’ को 15.70 अरब रुपये आवंटित था जो संशोधन के बाद से 14.84 अरब रुपये हो गया है। इतना ही नहीं, सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 2011-12 में ‘प्रसार भारती’ में निवेश में करने जा रहा है। वर्ष 2010-11 में इसके लिए पहले 3.8964 बिलियन रुपये आवंटित था जिसमें मामूली संशोधन किया गया है और अब यह 3.7997 बिलियन रुपये हो गया है। आशंका यह जताई जा रही है कि कॉमनवेल्थ खेल 2010 के प्रसारण अधिकार पर होने वाले खर्चों को देखते हुए ऐसा किया गया है।
 
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का कुल योजनागत और गैर-योजनागत खर्च में वर्ष 20111-12 के लिए पहले की तुलना में थोड़ी वृद्धि हुई है। पहले यह खर्च 26.1806 बिलियन रुपये था जो अब 26.4364 बिलियन रुपये हो गया है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None