प्रमोद गोस्वामी होंगे पीटीआई लखनऊ के ब्यूरो चीफ
शिशिर शुक्ला
समाचार4मीडिया.कॉम
पीटीआई लखनऊ के ब्यूरो चीफ प्रमोद गोस्वामी बनाये गये हैं। वे ए. एम. खान का स्थान लेंगे जो इस महीनें सेवानिवृत्त हो रहें हैं। गोस्वामी अपना पदभार एक सितंबर को ग्रहण करेंगे। वे फिलहाल पीटीआई लखनऊ में ही बतौर विशेष संवाददाता कार्यरत हैं और पिछले 26 वर्षों से संस्थान से जुड़े हुए है। उन्होने करियर की शुरूआत ‘आज’ के साथ उस वक्त की थी जब वे लखनऊ यूनिर्वसिटी में लॉ की पढाई कर रहे थे। पिछले 3 दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय प्रमोद के पिता श्री यदुनन्दन गोस्वामी भी मीडिया जगत से जुड़े रहे है।
समाचार4मीडिया से बात करते हुये प्रमोद गोस्वामी ने खबर की पुष्टि करते हुये कहा कि जो मुझे जिम्मेदारी सौपी गयी है मै उसका पूरी निष्ठा के साथ निभाऊगा। प्रमोद नेशनल यूनियन ऑफ जनलिस्ट(आई) के नेशनल काउंसलर, पीटीआई एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता संवाददाता समीति के भी अध्यक्ष हैं। उनके अथक प्रयासों के द्धारा ही लखनऊ एनएस सी लखनऊ स्थित मीडिया सेन्टर को आलिशान बनाया जा सका। प्रमोद फरूखाबाद में छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.comपर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:



टिप्पणी
badhai
pramod ji ko bahut-bahut badhai.
pradeep srivastava
09848997327