प्रमोद भारद्वाज होंगे दैनिक स्वदेश के न्यूज हेड
शिशिर शुक्ला
समाचार4मीडिया.कॉम
अमर उजाला चंड़ीगढ़ के संपादक सहित कई वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके प्रमोद भारद्वाज ने अपनी नई पारी की शुरुआत स्वदेश समूह के साथ की है। वे स्वदेश समूह के हाल में लांच होने वाली अहमदाबाद सहित छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की चार यूनिटों को हेड करेगे। समाचार4मीडिया से बात करते हुये प्रमोद भारद्वाज ने बताया कि वे समूह के प्रधान संपादक राजेन्द्र शर्मा को रिपोर्ट करेंगे और डायरेक्टर अक्षत शर्मा से कोर्डिनेट करेंगे।
पिछले कुछ समय तक प्रमोद भारद्वाज अमर उजाला समूह के नोएडा आफिस में इनपुट एडिटर के पद पर तैनात थे। वे हाल के छ: महीनों में दिल्ली के कई प्रमुख अखबारो के लिए कंटेट डेवेलपमेंट और न्यूज प्लानिंग की कंस्लटेन्सी का भी काम कर रहे थे। दैनिक स्वदेश इस समय छत्तीसगढ़ के रायपुर और विलासपुर से तथा मध्य प्रदेश के भोपाल और सागर से प्रकाशित हो रहा है। प्रबंधन इसे अहमदाबाद सहित कई और स्थानों तक पहुंचाना चाहता है जिसके तहत प्रमोद की ज्वाइनिंग समूह में की गयी है।
उन्होंने कैरियर की शुरूआत जनसत्ता से की बाद में वे भास्कर के साथ जुडे जहां प्रमोद ने 10 साल तक काम किया । भास्कर में काम करते हुये वे संपादक के पद तक पहुंचे। छत्तीसगढ़ में भास्कर और सूरत व बड़ौदरा में दिव्य भास्कर की लांचिग में अहम भूमिका निभाई। बाद में वे अमर उजाला आ गये जहां उन्होंने पांच वर्षों तक विभिन्न पदों पर काम किया इस दौरान उन्हें दो पुरस्कारो से भी नवाजा गया प्रमोद को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार और अखिल भारती कहानी पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। प्रमोद भारद्वाज एक जो दिखा सो लिखा नाम से एक किताब भी लिख चुके हैं और इन दिनों वे स्पोर्ट रिर्पोटिंग पर भी एक किताब लिख रहे हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


