प्रमोद भारद्वाज आज समाज दिल्ली-एनसीआर के प्रभारी
समाचार4मीडिया.कॉम
अमर उजाला, नोएडा के डिप्टी एडिटर प्रमोद भारद्वाज ‘आज समाज’ बतौर स्थानीय संपादक ज्वाइन करेगें। प्रबंधन की ग्रुप के न्यूज चैनल इंडिया न्यूज के साथ ही प्रिंट के सभी वेंचर दुरुस्त करने की योजना है। आज समाज को दिल्ली और एनसीआर में और मजबूत करने के लिए प्रमोद भारद्वाज का चयन किया गया है। प्रमोद भारद्वाज पिछले 19 सालों से प्रिंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने चर्चित पुस्तक ‘जो देखा सो लिखा’ भी लिखी है।
प्रमोद भारद्वाज ने पत्रकारिता की शुरुआत जनसत्ता से की थी। वहां उन्होंने चार साल तक काम किया। जनसत्ता के बाद दैनिक भास्कर के कई एडिशनों की लांचिंग टीम का हिस्सा रहे हैं। कई जगहों पर उन्होंने बतौर स्थानिय संपादक भूमिका निभाई है। वे भास्कर के साथ राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और चंड़ीगढ़ और कई जगहों से 10 सालों तक जुड़े रहे। इतना ही नहीं अमर उजाला से भी प्रमोद पिछले पांच सालों के दौरान वे जम्मू, इलाहाबाद, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़ के स्थानीय संपादक रहे चुके हैं।
वे इन दिनों अमर उजाला के नोएडा दफ्तर में बतौर डिप्टी एडिटर अपनी भूमिका निभा रहे थे। प्रमोद के द्वारा पत्रकारिता पर लिखी गयी पुस्तक जो दिखा सो लिखा को मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा स्व. तरूण कुमार भादुडी राष्ट्रीय पुरस्कार लेख श्रृंखला में से भी कुछ लेख समाहित किये गये हैं। इसे इलाहाबाद साहित्य संगम 2006 में भी शामिल किया गया था।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


