‘प्रज्ञा टीवी’ का ‘गो ग्रीन कैम्पेन’

pragya-tv.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो 

समाज को सुधारने और लोगों में सकारात्मकता लाने की कोशिश में प्रयासरत, ‘प्रज्ञा टीवी’ चैनल ने ‘गो ग्रीन कैम्पेन’ की शुरुआत की है। ‘गो ग्रीन’ में पौधारोपण, जल-संरक्षण, पावर सेविंग और शाकाहारी खाना को बढ़ावे देने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह कैम्पेन एक महीने तक चलेगा। ‘प्रज्ञा टीवी’ प्रबंधन का कहना है कि पर्यावरण की रक्षा ही ‘‘गो ग्रीन’’ का उद्देश्य है। 
 
‘प्रज्ञा टीवी’ प्रबंधन का मानना है कि तकनीक के जमाने में दुनिया एक छोटे से दायरे में सिमट कर रह गई है लेकिन हम लोग प्रकृति से दूर रहकर विकास नहीं कर सकते। इसलिए लोगों को प्रकृति के महत्व को बताने के लिए इस कैम्पेन की शुरुआत की है। हमारी कोशिश है कि इस मुहिम में सभी लोग आगे आयें और ‘‘गो ग्रीन’’ का हिस्सा बनकर  पर्यावरण, पशु और पानी के लिये अपनी जिम्मेदारी का अहसास करें। यह एक प्रयास है खुद के अन्दर बदलाव लाने का। हमारा मानना है कि हम बदलेगें तो युग बदलेगा।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None