प्रभात डबराल का साधना से इस्तीफा, बनेंगे उत्तराखंड के सूचना आयुक्त
समाचार4मीडिया.कॉम
साधना मीडिया ग्रुप से खबर है कि साधना ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रभात डबराल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी नई शुरुआत उत्तराखंड के सूचना आयुक्तके रूप में की है। प्रभात डबराल ने साधना ग्रुप के सभी रीजनल चैनलों को लांच कराया था। समाचार4मीडिया से बात करते हुये प्रभात डबराल ने इस खबर की पुष्टि की।
साथ ही उन्होंने बताया कि मैंने साधना से इस्तीफा दो दिन पूर्व ही दे दिया है। मैं पहले भी उत्तराखंड की जनता के लिए काम करता था और आगे भी काम करता रहूंगा। प्रभात डबराल ने बताया कि सूचना अधिकार एक ऐसा रास्ता है जिसे मैंने चुना है जिसमें जनता के लिए करने को बहुत कुछ है। प्रशासनिक सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ाने के लिहाज से सूचना अधिकार (आरटीआई) आंदोलन एक बड़ा व कारगर हथियार है। साथ ही प्रभात ने अपने साधना के अनुभव के बारे में बात करते हुये बताया कि मेरा अनुभव बहुत अच्छा और चुनौती पूर्ण रहा। हम अपने मकसद में पूरी तरह कामयाब भी हुये, उस कामयाबी में पूरा साधना परिवार मेरे साथ था।
प्रभात डबराल ने अपने कॅरियर की शुरुआत जनयुग हिन्दी दैनिक में स्टाफ रिर्पोटर के पद से की थी। बाद में फिर उन्होंने डीडी, सहारा समय, जी न्यूज, साधना सहित कई प्रिन्ट संस्थानों में काम किया। वह दो साल तक सहारा समय के हेड भी रहे। उन्होंने जी न्यूज और डी डी के लिए ‘जन गण मन’ कार्यक्रम भी बनाया।
नोट:समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें
- Category:


