प्रभाष जोशी के जन्मदिन पर प्रभाष परंपरा न्यास का आमंत्रण

prabhash--joshi-invitation.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

प्रभाष जोशी के जन्मदिन पर प्रभाष परंपरा न्यास की ओर से एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह 15 जुलाई की शाम 5.30 बजे गांधी समाधि के सामने गांधी दर्शन परिसर  में किया जाएगा। इस समारोह में प्रभाष जोशी जी की तीन किताबों का लोकार्पण किया जायेगा। साथ ही पंडित कुमार गंधर्व के सुपुत्र मुकुल शिवपुत्र की संगीत संध्या का भी आयोजन है।
 
सबसे पहले जोशी जी की तीन किताबों का लोकार्पण किया जाएगा। ये तीन पुस्तकें '21वी सदी : पहला दशक', 'आगे अंधी गली है' और 'मसि कागद' (नया संस्‍करण) होंगी। ये किताबें अनेकों समाचार-पत्र और पत्रिकाओं में छपें लेखों का संकलन है। समारोह में प्रोफेसर सुधीर चंद्र प्रभाष जोशी स्मारक व्याख्यान देंगे। इस व्याख्यान का विषय है - गांधी एक असंभव संभावना। समारोह की अध्यक्षता डॉ. नामवर सिंह करेंगे और प्रभात खबर के संपादक हरिवंश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। 
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None