पॉजिटिव मीडिया के सीईओ विनीत सक्सेना का इस्तीफा, कई संस्थानों में फेरबदल

positiv-media-group.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

पॉजिटिव मीडिया ग्रुप में बतौर सीईओ कार्यरत विनीत सक्‍सेना संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। वो करीब छह महीने से संस्थान के साथ जुड़े हुए थे। वो ग्रुप के चैनल एनईटीवी, फोकस टीवी, हमार टीवी, एनई बांग्‍ला, एचवाई,एनई हाईफाई की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे। प्रबंधन ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की। सूत्रों की मानें तो प्रबंधन की ओर से दिये गये टारगेट को पूरा ना करने पर उन्हें कार्यमुक्त किया गया है।
 
वहीं हाल ही में हमार टीवी एवं फोकस टीवी के यूपी ब्‍यूरोहेड पद से अलग होने वाले सीपी सिंह ने अपनी नई पारी जनता टीवी के साथ शुरू की है. सीपी सिंह को जनता टीवी का नेटवर्किंग डाइरेक्‍टर बनाया गया है. सीपी सिंह कुछ समय पहले पॉजिटिव मीडिया ग्रुप से जुड़े थे. सीपी सिंह अब यूपी में जनता टीवी की पूरी जिम्‍मेदारी संभालेंगे.
 
उजाला, बरेली से अवनीश पांडे ने संस्थान से इस्तीफा देकर अपनी नई पारी की शुरुआत बरेली में ही हिंदुस्‍तान के साथ की है। इन्हें यहां पर क्राइम रिपोर्टर का पद सौंपा गया है। वहीं हिंदुस्तान हिंदुस्‍तान, औरैया विवेक विश्‍नोई  संस्थान का साथ छोड़ दिया है।
 
कशिश न्‍यूज से विकास कुमार ने अपनी नई पारी शुरू की है. विकास को इनपुट से जोड़ा गया है. विकास ने इससे पहले सीएनईबी चैनल के साथ ट्रेनी के रूप में छह माह तक काम किया है.
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None