‘पिच मैडिसन मीडिया एड आउटलुक’ का आयोजन 17 फरवरी को
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
विज्ञापन पर खर्च की भविष्यवाणियों पर सबसे प्रतिष्ठित रिपोर्ट, ‘पिच मैडिसन मीडिया एडवरटाइजिंग आउटलुक’ को 17 फरवरी, 2012 को नईदिल्ली में लॉन्च किया जाएगा।
‘पिच मैडिसन मीडिया एडवरटाइजिंग आउटलुक’ का यह लगातार आठवां साल है। इस अवसर पर, पिछले साल विज्ञापन में, कैसे, कहां, किस तरह से खर्च किया गया उसका पूरा विश्लेषण प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही प्रोज्क्ट और भविष्य के विकास पर भी एक निगाह डाली जाएगी। स्पेशल रिपोर्ट में, मार्केटर्स और विभिन्न मीडिया – प्रिंट, टीवी, रेडियो, ओओएच, इंटरनेट और सिनेमा जगत को आने वाली चुनौतियों एवं अवसरों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। इस रिपोर्ट को एक्सचेंज4मीडिया समूह की पत्रिका पिच मैडिसन वर्ल्ड के साथ साझेदारी में लॉन्च कर रही है।
वर्षों से, ‘पिच मैडिसन मीडिया एडवरटाइजिंग आउटलुक’ कि रिपोर्ट इंडस्ट्री के लिए एक बेंचमार्के बन गया है और अक्सर, मीडिया, पिच प्रजेटेंशन, कंपनी रिपोर्ट्स, कॉरपोरेट बोर्डरूम और यहां तक कि मीडिया कंपनियों के द्वारा फाइल किए जाने वाले आईपीओ डॉक्यूमेंट्स में भी इसका उल्लेख किया जाता है।
17 फरवरी को नईदिल्ली में ‘पिच मैडिसन मीडिया एडवरटाइजिंग आउटलुक फोरम’ में मार्केटिंग, मीडिया और एडवरटाइजिंग जगत के दिग्गज ‘पिच मैडिसन मीडिया एडवरटाइजिंग आउटलुक 2012’ रिपोर्ट के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे जो इंडिया मीडिया इंडस्ट्री के लिए विकास की नई गाथा लिखेगा।
रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए, ‘मैडिसन मीडिया’ ग्रुप के सीईओ पुनीता अरुमुगम ने कहा, “मुझे बताया गया है - भविष्यवाणी में सबसे ज्यादा कहा जाता है या दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि नियम है: जो कुछ भी होता है, वह पहले से ही घटित है और इसी का विश्लेषण हमें वर्ष दर वर्ष ‘पिच मैडिसन मीडिया एडवरटाइजिंग आउटलुक’ में करते हैं।” ईंवेंट्स के दौरान अरुमुगम रिपोर्ट के टॉपलाइन डाटा और विश्लेषण की घोषणा करेंगे।
रिपोर्ट के परिप्रेक्ष्य में, ‘एक्सचेंज4मीडिया’ समूह के चेयमैन औऱ एडिटर-इन-चीफ, अनुराग बत्रा ने कहा, “हर कोई भविष्य के बारे में जानना चाहता है और ‘पिच मैडिसन मीडिया एडवरटाइजिंग आउटलुक’ रिपोर्ट में हमारा प्रयास होता है कि हम भविष्य का वैज्ञानिक विश्लेषण करें। ‘मैडिसन’ के साथ साझेदारी में हम भविष्यवाणी को अधिक से अधिक सटीक बनाने का प्रयास करते हैं। यह रिपोर्ट अब आठवें साल में प्रवेश कर चुका है और इंडस्ट्री के लिए एक बेंचमार्क बन गया है और मीडिया, एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग प्रोफेशनलों के बीच इसकी सबसे अधिक मांग है।”
‘एक्सचेंज4मीडिया’ समूह के सह-संस्थापक और ‘पिच’ पत्रिका के संपादक, अमित अग्निहोत्री ने इस अवसर पर कहा, “आठ वर्ष पहले, जब हमने पहली बार, ‘पिच मैडिसन मीडिया एडवरटाइजिंग आउटलुक’ रिपोर्ट को जारी किया था, उस समय यह इंडस्ट्री के लिए बेंचमार्क नहीं था। लेकिन इन वर्षों में, उपयुक्त औऱ अनुमानित विश्लेषणों के बाद, हम इसे इंडस्ट्री के लिए बेंचमार्क बनाने में सफल हुए हैं। और यही कारण है कि, वर्ष दर वर्ष, हमारी जिम्मेदारी औऱ बढ़ती जा रही है और हम सटीक विश्लेषण का हर संभव प्रयास करते हैं।”
‘भारती एयरटेल’, ग्लोबल ब्रांड के डायरेक्टर, भरत बंबावाले फोरम में विशेष वक्ता होंगे एवं मीडिया और मार्केटिंग के क्षेत्र में वर्ष 2011 पर अपने विचारों को रखेंगे। ‘भारती एयरटेल’ भारत का सबसे बड़ा टेलीकॉम कंपनी है और देश की टॉप विज्ञापनदाताओं में से एक है। और इसलिए हमने सोचा कि इंडियन एडवरटाइजिंग और मीडिया वर्ल्ड को इस रिपोर्ट में निश्चित तौर पर शामिल किया जाना चाहिए।
‘पिच मैडिसन मीडिया एडवरटाइजिंग आउटलुक’ फोरम में मीडिया, मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग क्षेत्र के - एलके गुप्ता, सीएमओ, ‘एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स’ इंडिया; रोहित गुप्ता, प्रेसिडेंट, ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन’; प्रवीण शर्मा, मीडिया सेल्स हेड, ‘गुगल इंडिया’; सीवीएल श्रीनिवास, चेयरमैन, ‘स्टारकॉम मीडियावेस्ट’ समूह और रजत शर्मा, चेयरमैन और एडिटर इन-चीफ, ‘इंडिया टीवी’ के अलावा अन्य दिग्गज भाग लेंगे।
इस अवसर पर, एक पैनल चर्चा का आयोजन भी किया जाएगा जिसके तहत टॉप सीएमओ, मीडिया एक्जीक्यूटिव और मीडिया एजेंसी लीडर्स – बाईंग ऑन परसेप्शन या रियलिटी (धारणा या वास्तविकता पर खरीदना) पर अपने विचारों को रखेंगे। पैनल चर्चा में, विभिन्न मीडिया में, धारणा और वास्तविकता खरीदारी के निर्णयों को किस तरह से प्रभावित करता है, विस्तार से चर्चा की जाएगी।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


