पायनियर जल्द ही हिन्दी में लॉन्च
समाचार4मीडिया.कॉम
अंग्रेजी का प्रमुख अखबार पायनियर अब लखनऊ से हिन्दी में लांच होगा। पायनियर लखनऊ के स्थानीय संपादक विजय प्रकाश सिंह ने समाचार4मीडिया.कॉम से इसकी पुष्टि करते हुए बताया पायनियर को हिंदी में लाने की योजना को अमली जामा पहनाने की तैयारी हो रही और 15 दिनों के भीतर ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।
लखनऊ में अखबार की सारी प्लानिंग विजय प्रकाश सिंह के जिम्मे की गयी हैं। उम्मीद की जा रही है कि अखबार से कुछ और दिग्गज भी जुडेंगे। पायनियर तकरीबन दो महीनो के भीतर लखनऊ के पाठकों तक पहुंच जायेगा। यहां संपादक कौन होगा, उनके सहयोगी कौन होंगे प्रबंधन की ओर से इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि पायनियर हिंदी स्थानीय स्तर पर नये पत्रकारों के लिये एक मौका जरूर लायेगा।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


