पायनियर लखनऊ से लॉन्च करेगा हिन्दी एडिशन
शिशिर शुक्ला
समाचार4मीडिया.कॉम
अंग्रेजी डेली न्यूज पेपर पायनियर ने अपना हिन्दी एडिशन लखनऊ से लॉन्च करने की योजना बनाई है। इसके तहत समूह द्वारा लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। पायनियर समूह लखनऊ में इसी साल अक्टूबर में लॉन्च करना चाहता है। हिन्दी संस्करण भी इसी नाम से मार्केट में आयेगा। पायनियर उन्हीं राज्यों की राजधानिओं में अपनी पहुंच बना रहा है, जहां वह पहले से मौजूद है। पहला हिंदी संस्करण लखनऊ से शुरू किया जायेगा और इसी तरह अन्य राज्यों में लखनऊ की सफलता को देखते हुये लांच किया जायेगा।
समाचार4मीडिया.कॉम से बात करते हुये एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पायनियर हिंदी संस्करण में 16 पेज होंगे। समूह का टार्गेट शुरुआती दिनों में 5 हजार प्रतियां छापने का है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस समय दैनिक जागरण, अमर उजाला, हिन्दुस्तान जैसे बड़े हिंदी अखबारों से पायनियर का सीधा मुकाबला होगा।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


