पीआईबी की नई वेबसाइट लॉन्च अब पत्रकारों को एसएमएस अलर्ट

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराने वाले पीआईबी वेबसाइट यानि पत्र सूचना कार्यालय के वेबसाइट को नए रुप में शुक्रवार को पेश किया गया। वेबसाइट में नए रंगों के इस्तेमाल के अलावा, उपयोगकर्ता के लिए तेज सर्च व्यवस्था, होम पेज पर उर्दू की प्रेस विज्ञप्तियां और एसएमएस अलर्ट की व्यवस्था शुरू की गई है। एसएमएस अलर्ट के जरिए पत्रकारों को बताया जाएगा कि उनके बीट से संबधित विभागीय खबरें वेबसाइट पर लगा दी गई हैं
 
सूचना प्रसारण राज्य मंत्री सी.एम.जेटुआ ने एक समारोह में नई वेबसाइट को लॉन्च किया। इस अवसर पर मौजूद प्रमुख महानिदेशक नीलम कपूर ने कहा कि नई वेबसाइट को इस तरह से डिजायन किया गया है कि मीडिया समेत इसे इस्तेमाल करने वाले लोगों को सूचनाएं तुरंत प्राप्त हो सके। pib.nic.i. को सबसे पहले 1998 में शुरु किया गया था।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None