रजनीश बहल बने परसेप्ट ओओएच के बिजनेस हेड

percept-logo.jpg
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
रजनीश बहल ने परसेप्ट ओओएच में बिजनेस हेड के रूप में ज्वाइन किया है। वे अगस्त के पहले सप्ताह में अपना कार्यभार संभालेंगे। बहल यहां से पहले क्लीयर चैनल में प्रेसिडेंट के पद पर थे, जहां उन्होंने छह महीने कार्य किया। अपनी नई भूमिका में वे परसेप्ट ओओएच के प्रेसिडेंट, संजय पारीक को रिपोर्ट करेंगे।
 
हमसे बात करते हुए बहल ने इसकी पुष्टि की। बहल ने कहा, “मैंने बेहतर अवसर के लिए यह कदम उठाया है।”
 
बहल पूर्व में एमओएमएस के पश्चिम और दक्षिण क्षेत्र में सीओओ के पद पर थे, जहां उन्होंने कंपनी में अपने सात वर्ष के कार्यकाल में कई परियोजनाओं को क्रियान्वित किया। उनके पास अर्थशास्त्र में स्नातक और मार्केटिंग मैनेजमेंट में एमए की डिग्री है और मार्केटिंग एवं कम्युनिकेशन में 13 वर्ष कार्य करने का अनुभव है। वे एचटीए (अब जीडब्ल्यूटी) में अपारंपरिक मीडिया की स्थापना के लिए जिम्मेदार थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कोकाकोला, जी, कोटक, जूम और एचपीसीएल के अलावा कई अन्य के साथ काम किया है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None